
पप्पु यादव को पटना पुलिस ने 31 साल पुराने मामले मे शुक्रवार आधी रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हे IGIMS और फिर PMCH भेजा गया। अदालत ने दो दिन की न्यायिक अभिरक्षा मे इलाज का आदेश दिया है मामला 1995 मे किराये के मकान पर कब्जे से जुड़ा है
दरसल यह पुरा मामला वर्ष 1995 से जुडा haie आरोप है की की पप्पु यादव ने पटना के गर्दनीबाग इलाके मे एक मकान किराये पर लिया था शिकायत कर्ता विनोद बिहारी लाल का आरोप है की किराये पर लेने के समय यह बात छुपाई गई की उस मकान को कार्यालय के रूप मे इस्तेमाल किया जायेगा। बाद मे उस घर को दफ्तर बनाकर उस पर कब्जा कर लिया गया। इस मामले को लेकर मकान मालिक ने गर्दनीबाग थाना मे एफ आई आर
संख्या 552/1995 मे दर्ज कराई थी केस अदालत मे लंबित रहा और पप्पु यादव को कई बार समन भेजा गया। लेकिन वे पेश नही हुए। लगातार गैर हाजिरी को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया और बाद मे संपति कुर्की करने का आदेश भी दिया।
अदालत के निर्देश के बाद पटना पुलिस ने करवाई करते हुए शुक्रवार को आधी रात पप्पु यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम जब उन्हे लेने पहुची तब समर्थको ने इसका विरोध किया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालाँकि पुलिस ने स्तिथि को संभालते हुए उन्हे हिरासत मे ले लिया।
गिरफ्तार के बाद पप्पु यादव को अपनी रात पुलिस सेल मे बितानी पड़ी और शनिवार सुबह उन्हे कोर्ट मे पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी तबियत को देखते हुए दो दिन की न्यायिक अभिरक्षा मे उन्हे PMCH भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 9 फरवरी को तय की गई है गिरफ्तार के बाद पप्पु यादव ने कहाँ मेरे साथ क्या होगा। पता नही उन्होंने दावा किया की वह NEET छात्रा की लडाई लड़ रहे थे इसी वजह से उन्हे धमकाया जा रहा है
मीडिया से बात चित मे उन्होंने आरोप लगाया की बिहार सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी उन्हे डराने की कोशिश कर रहे है पप्पु यादव ने यह भी कहाँ की वे फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार है लेकिन झुकने वाले नही है उन्होंने आरोप लगाया की डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनकी हत्त्या कराना चाहते है उनका कहना था की सादी वर्दी मे पुलिस वाले आये और सीधे धमकाने लगे जिससे उन्हे लगा की कोई उन्हे मारने आया है
संबंधित खबरे:
क्या है UGC के नियम । सवर्ण क्यों कर रहे है इसका विरोध ।
- MP Pappu yadav arrested in patna police
