आज हम जिस विषय पे बात करने जा रहे है वह सिर्फ एक विषय नही, बल्कि समाज बदलने का सपना है बहुजन विचार धारा को स्कूलों मे पढाया जाय। यह सवाल बहुत बड़ा है क्यों की हमारी शिक्षा ब्यवस्था लंबे समय से ऐसी रही है जिसमे सिर्फ एक वर्ग के नायको और विचारों को प्रमुखता दी गई । लेकिन बहुजन विचार धारा जिसने करोडो दलित, आदिवासी , पिछड़े और शोषित समाज को आत्म सम्मान और बराबरी का रास्ता दिखाया, उसे किताबो से गायब रखा गया। सवाल यह है की आखिर बहुजन विचार धारा को पढ़ाना क्यों जरूरी है।
