उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित HDFC बैंक की एक शाखा का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमे एक महिला कर्मचारी एक ग्राहक के साथ तीखी बहस करती नजर आ रही है यह घटना बैंक की पंकि शाखा मे घटी जहा कर्मचारी जिसकी पहचान कई रिपोटो में आस्था सिंह के रूप मे हुई है
उन्होंने कथित तौर पर विवाद के दौरान अपसब्दो का प्रयोग किया और जातिगत टिप्पड़ी किया। लगभग 43 सेकंड के इस फुटेज मे जो X जैसे प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है हैरानी की बात ये रही की पेशेवर संस्थान मे काम करने के वावजूद महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाती का हवाला देते हुए दबंगई दिखाई।
आस्था सिंह वीडियो मे ठाकुर हु मै कहकर ग्राहक को डराने और धमकाने की कोशिश करती नजर आई। एक प्रतिष्ठित बैंक के अंदर इस तरह का जातिसूचक अहंकार और हिंसक व्यवहार देखकर वहा मौजूद लोग दंग रह गए।
सोशल मिडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बैंक प्रबंधन व कर्मचारी के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे है हालाँकि पुलिस का कहना है की अभी तक मामले मे किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नही कराई गई है
संबंधित खबरे:
पप्पु यादव को क्यों गिरफ्तार किया गया। पूरी कहानी।
क्या है UGC के नियम । सवर्ण क्यों कर रहे है इसका विरोध ।
- ठाकुर हु मै।
