सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद कल्पना कुमारी। Jharkhand Nagar Nikay Chunav

कल्पना कुमारी वार्ड पार्षद के रूप मे चुनी गई। उम्र महज 22 साल। Nagar Nikay Chunav Jharkhand

 

28 Feb 2026 11:38PM

Writter by: Sumant kumar yadav

 

कल्पना कुमारी वार्ड पार्षद उम्र 22 साल

 

झारखंड के गिरिडीह जिले मे नगर निकाय चुनाव की मतगड़ना का परिणाम सामने आते ही पूरे इलाके मे एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा मे आ गया। 22 साल की कल्पना कुमारी। बड़की सरैया के वार्ड नंबर 6 से वार्ड पार्षद के रूप मे जीत हासिल करने वाली कल्पना जिले भर मे विजयी प्रत्याशियों मे सबसे कम उम्र की उम्मीदवार है खास बात ये है की वह अभी भी एक छात्रा है और जियोलॉजी विषय मे पीजी की पढाई कर रही है इतनी कम उम्र मे राजनीति मे कदम रखना और जीत दर्ज करना अपने आप मे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है जीत के बाद कल्पना ने युवाओं खासकर लड़कियों को एलेक्ट्रोल पॉलिटिक्स मे आगे आने के लिए प्रेरित किया और कहा की अगर युवा राजनीति मे सक्रिय होंगे तो छेत्र  का विकाश तेजी से हो सकेगा। कल्पना ने बताया की उन्होंने वार्ड नम्बर 6 से चुनाव लड़ा और वार्ड की जनता ने उन्हे अपने घर की बेटी और बहन मानकर समर्थन दिया। उन्हे कुल 239 वोट मिले और इसी के साथ वह सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद बन गई। उन्होंने कहा की यह मेरी नही बल्कि वार्ड नम्बर 6 की जनता की जीत है जिस विश्वास के साथ लोगो ने मुझे चुना है मै हमेशा उनके विकाश और भलाई के लिए तत्पर रहूँगी। उनकी बातों मे आत्म विश्वास और जिम्मेदारी दोनों साफ झलक रहे थे

 

ये भी पढ़े:

 

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत। मोदी और अमित शाह किये थे षड्यंत्र।

 

झारखंड नगर निकाय चुनाव सबसे कम उम्र की पार्षद कल्पना कुमारी

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top