Bihar के दूसरे चरण मे 69% मतदान हुआ सारे रेकॉर्ड हुआ फेल

Bihar Chunaav Voting Percentage: बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण मे 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.70 प्रतिशत मतदान हुआ है दूसरे फेस की की वोटिंग मे पहले चरण और पुराने सभी रेकॉर्ड टूट गए.

 

बिहार विधान सभा चुनाव 2025

 

Bihar Chunav Voting Percentage बिहार विधान सभा चुनाव 2025 मे मतदान के सभी रेकॉर्ड टूट गए है दूसरे चरण मे एतिहासिक 68% प्रतिशत वोटिंग हुई। पहले और दूसरे चरण के मतदान का औसत मिलाये तो अभी तक 66.% प्रतिशत है जो की बिहार मे अब तक के चुनावी इतिहास मे सबसे ज्यादा है

 

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने मंगलवार शाम पटना मे आयोजित प्रेस कंफ्रेंस मे कहा की दूसरे चरण मे 45399 बूथ थे । कुल मतदाताओं की संख्या 3.7 करोड़ थी इनमे पुरुष मतदाता 1.95 करोड़ और महिला मतदाता 1.74 करोड़ थे उन्होंने बताया की अब तक कटिहार मे सर्वाधिक 78.60 फीसदी, किशनगंज मे 78.7 फीसदी और पूर्णिया मे 76.06 फीसदी मतदान हुआ है

 

गुंजियाल ने कहा है की यह पिछले विधान सभा चुनाव से 9.6 प्रतिशत ज्यादा है दूसरे चरण मे 1302 उम्मीदवार थे 1135 पुरुष और 136 महिला उम्मीदवार थे

 

चुनाव आयोग का कहना हैं की पहले चरण की तरह दूसरे फेज मे भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान हुआ. किसी भी जगह मतदान केंद्रो को शिफ्ट नही किया गया । महिला मतदाताओं ने इस बार अच्छी संख्या मे मतदान किया है सूत्रों के मुताबिक, पुरुष का मतदान प्रतिशत 61.58 और महिलाओ का 69.06 प्रतिशत रहा ।

 

बिहार मे वोटिंग के सभी भी रेकॉर्ड टूटे.

 

लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाले बिहार मे विधान सभा चुनाव 2025 मे दो चरणो मे 6 और 11 नवम्बर को मतदान हुआ. पहले चरण मे 18 जिलों की 121 सीटों पर 65% प्रतिशत वोटिंग हुई थी यह आंकडा बिहार मे अब तक हुए सभी विधान सभा और लोकसभा चुनाव मे सबसे ज्यादा रहा । अब दूसरे चरण मे मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हुई । इसमें पहले फेज का रेकॉर्ड भी  टूट गया.

 

रिलेटेड खबरे:

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top