Bihar Election 2025: जैसे जैसे बिहार मे विधान सभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे राज्य का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है वही शुक्रवार को पटना मे सताधारी NDA गठबंधन ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। NDA के इस घोषणा पत्र पर राष्ट्रीय जनता दल RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दिया है

NDA का सारी पत्र नकार चुका है बिहार। Lalu yadav बोले
लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है की जिन लोगो को अपना घोषणा पत्र पढ़ने तक के लिए समय नही है वो लोग उस घोषणा पत्र को लागू कर ही नहीं सकते। उनका इतिहास और वर्तमान ये सिद्ध भी कर चुका है इसीलिए जनता अब संकल्प ले चुकी है की महागठबंधन के प्रण को चुनेंगे। जनता की तेजस्वी सरकार लायेंगे। NDA के सारी पत्र नकार चुका है बिहार।
बता दे की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है जिसमे रोजगार, औधोगिक , निवेश, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण और आधार भूत संरचना के ब्यापक विकाश की श्रृंखला मे 20 ठोस संकल्पों की घोषणा की गई है उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मे आयोजित संवाद दाता सम्मेलान घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा की यह देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वि जयंती के अवसर पर जारी किया गया है उन्होंने कहा है की यह दिन हमें एकता विकाश और संकल्प की भावना की याद दिलाता है राजग बिहार को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबध्द है
