Bihar Chunav 2025 JDU Ticket list: बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है JDU ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वही BJP 71 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है

बिहार विधान सभा भाजपा के बाद अब नितीश कुमार की जनता दल युनाइटेड जदयू ने भी अपने उम्मीदवारों के एलान कर दिया है जदयू ने अपनी पहली सूची मे 57 कैंडिडेट के नाम का एलान किया है वही बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार को जारी कर चुकी है जीतन राम मांझी की हम पार्टी ने भी छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया।
महागठबंधन के घटक दलों मे सीपीआई माले ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का एलान होना है इन सभी गतिबिधियो के बीच NDA और महागठबंधन के घटक दलों के बीच असंतोष देखा गया। पटना मे मंगलवार रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और नितिन नवीन ने राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात किया। बैठक करीब एक घंटे चली। बावजूद इसके कुशवाहा सीट बटवारे को लेकर बेहद असंतुष्ट दिखे। उन्होंने मीडिया से कहाँ इस बार NDA मे सब कुछ ठीक नही है कई बाते ऐसी है जो अंदर से खा रही है। इस स्थिति को देखते हुए उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानंद राय दिल्ली बुलाये गए है
राजद और मुकेश सहनी के बीच 18 सीट की डिल की बात सामने आ रही है इसके अलावा महागठबंधन के दो अहम दलों- काँग्रेस और राजद के बीच 55 और 65 सीटो को लेकर झगडा नही सुलझ पा रहा है काँग्रेस 65 मांग रही है राजद 55 देने को तैयार है 55 मे काँग्रेस मन पसंद सीट पर जोर दे रही है जो बात तेजस्वी को पसंद नही है बिहार चुनाव 2025 मे क्या क्या गतिबिधिया हो रही है
रिलेटेड खबरे।
बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट सामने आ गई है इसमें 71 उम्मीदवारों के नामो की घोषणा की गई है सबसे बड़ी बात है की की बीजेपी ने कुछ बड़े नेताओ का पता साफ भी किया है विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट भी कट गया है कुमरहार से अरुण सिंह का टिकट भी कट गया है बड़े नामो की बात करे तो बीजेपी के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला है सिवान से मंगल पांडेय को टिकट दिया गया है बाकी पुर से मंत्री नितिन नवीन को टिकट दिया गया है दीघा से संजीव चौरसिया को टिकट दिया गया है दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है जमुई से श्रेयशी सिंह को टिकट मिला है।
मैथली ठाकुर लोक गायिका
बिहार की फेमस लोक गायिका मैथली ठाकुर बीजेपी मे शामिल हो गई है मैथली ठाकुर को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैसवाल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसी मौके पे राजद विधायक भरत बिंद भी बीजेपी मे शामिल हो गए।
