Bihar Chunav: RJD ने चला नया राजनीति चाल MY+ K नया सोशल इंजीनियरिंग

पिछले लोकसभा चुनाव मे कुशवाहा मतदाताओं के एक वर्ग ने इंडिया अलयांश को वोट किया था। इसी लिए एक बार फिर से राजद ने कुशवाहा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है पार्टी ने 13 कुशवाहा उम्मीदवारों को टिकट दिया है पार्टी को उम्मीद है की लोकसभा चुनाव की तरह ही कुशवाहा मतदाता इस बार भी उनके साथ जायेंगे।

 

तेजस्वी RJD

 

बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पार्टी ने सबसे अधिक भरोसा अपने कोर वोट बैंक पर जताया है. पार्टी ने 52 यादव जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है. 18 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं. पिछली बार भी पार्टी ने 18 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था. इनमें से 8 जीतकर आए थे. इस तरह से देखें तो पार्टी ने 143 में से 70 सीटों पर यादव – मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं. यानी करीब आधे पर. 

 

पिछले लोकसभा चुनाव में कुशवाहा मतदाताओं के एक वर्ग ने इंडिया एलाइंस को वोट किया था. इसलिए एक बार फिर से राजद ने कुशवाहा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. पार्टी ने 13 कुशवाहा उम्मीदवारों को टिकट दिया है. पार्टी को उम्मीद है की लोकसभा चुनाव की तरह ही कुशवाहा मतदाता इस बार भी उनके साथ जाएंगे. एनडीए में सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता शामिल हैं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की सार्वजनिक रूप से व्यक्त की गई नाराजगी और पर्याप्त सीटें न मिलने जैसी बातों का नुकसान एनडीए को हो सकता है. इसलिए राजद का यह दांव महत्वपूर्ण है.

 

अत्यंत पिछड़ों को भी साधने का प्रयास किया गया है

 

यादव, कुर्मी, कुशवाहा के अलावा पार्टी ने 21 ऐसे उम्मीदवार उतारे है जो अति पिछड़ी एवम अत्यंत पिछड़ी जातियों से है बीमा भारती , अजय डांगी अनिता देवी भरत भूषण मंडल, अरविंद सहनी, देव चौरसिया विपिन नोनिया जैसे उम्मीदवारों के सहारे पार्टी अत्यंत पिछड़ों को साधना चाहती है पार्टी ने मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाते हुए इस बात पर बहुत जोर था की पहली बार किसी अत्यंत पिछड़ी जाती से आनेवाले नेता को बिहार मे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया  है यह कवायद भी 36% अति पिछड़ों को साधने की थी

तेजस्वी RJD

 

21 रिजर्व सीटो पर चुनाव लड़ रही राजद पार्टी ने 20 अनुसूचित जाती और एक अनुसूचित जनजाती के उम्मीदवार को उतारा है यह सभी उम्मीदवार सुरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अनुसूचित जाती मे रविदास ,पासी, पास वान को सबसे अधिक भागीदारी दी गई है शाराब बंदी कानून के बाद पासी जाती का वर्ग NDA से नाराज है इसे साधने के लिए पहले भी राजद ने कई कोशिशे की है अब टिकट बंटवारे मे भी इसका ध्यान रखा है

 

राजद ने 16 अगडि जाती के उम्मीदवार उतारे है इनमे 7 राजपूत, 6 भूमिहार और 3 ब्रह्माण्ड शामिल है शिवानी शुक्ला, राहुल वर्मा, विना देवी के जरिये भूमिहार जाती को साधने की कोशिश है पिछली बार अगडि जातियों मे भूमिहार ने ही महागठबंधन के पक्ष मे सबसे अधिक वोट किया था

 

नामांकन के आखिरी दिन जारी किये गए इस लिस्ट को देखकर या लगता है की राजद ने अपने कोर वोट बैंक के साथ ही साथ नये समीकरण बनाने की कोशिश है इसमें पार्टी कितनी कामयाब होगी। यह तो Result ही बतायेगा।

 

Related : खबरे

 

प्रशांत किशोर ने क्या दोनों गठबंधनों को नुक्सान पहुँचा पायेंगे या नही । ♦

 

क्या इंडिया आलयांश बिहार विधान सभा मे बाजी मार पायेगा या फिर NDA का पलड़ा भारी है ।

 

क्या सोचते है बिहार के लोग इस विधान सभा चुनाव के बारे मे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top