Bihar Election 2025: बिहार विधान सभा चुनाव के पहले पटना के एक होटल में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच टिकट को लेकर जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल है विवाद के बाद मुकेश सहनी ने अपनी प्रेस कॉंफ़्रेंस रद कर दी है।

Bihar Election 2025: बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहा मुकेश सहनी के पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे VIP के दो गुटों के कार्यकर्ता मारपीट करते नजर आ रहा है कहाँ जा रहा है की टिकट को लेकर उम्मीदवारों के समर्थक आपस मे भीड़ गए। और जमकर मारपीट हुई।
पार्टी मे चल raher घमासान को देखते हुए मुकेश सहनी ने दोपहर 12 बजे पटना के होटल मौर्या मे प्रेस कॉंफ़्रेंस बुला ली। इसी दौरान पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और टिकट की दावेदारी को लेकर वह आपस मे भीड़ गए।
देखते ही देखते बात बढ़ गई और दो गुटों के बीच होटल के कमरे मे ही मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद प्रेस कॉंफ़्रेंस को कैंसिल करना पडा। विकाशशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी शाम 4 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे।माना जा रहा है की सहनी इसमें कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते है
मुकेश शाहनी nee सुरुआत मे महागठबंधन से 60 सीटो की मांग की थी जिसे घटाकर 30 सीटे किया गया। बाद मे राजद की ओर से उन्हें 18 सीटों के आँफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था हालाँकि उनकी पसंद की कुछ सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उत्तार दिये। जिससे मुकेश सहनी भड़क गए। यही कारण है की उन्होंने आपात कालीन प्रेस कॉंफ़्रेंस बुला ली है।
रिलेटेड खबरे।

होगा कुछ बड़ा खेला वीआईपी के साथ महागठबंधन में
