Bihar Politics: आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर राबड़ी आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व मे दो घंटे तक बैठक चली। इसमें उम्मीदवारों के चयन, सीट बटवारा समेट कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
इंडिया गठबंधन मे सीट शेरिंग का फार्मुला पूरी तरह तय नही हुआ है । कांग्रेस, वाम दल, और वीआईपी की मांग ने पहले से ही तेजस्वी यादव की टेंसन बढ़ा रखी है पहले चरण की सीटो के उम्मीदवार भी अपने समर्थको के साथ राबड़ी आवास और तेजस्वी यादव के आवास के बाहर कैंप कर रहे है कुछ प्रत्याशी के समर्थक तो पिछले पाँच दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे है सभी राजद के प्रत्यासीयो की सूची जारी करने की मांग कर रहे है इन मुद्दों को देखते हुए आज राबड़ी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल की एक कार्यालय मे बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने की। इसमें नेता प्रतिक्षय तेजस्वी यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल वरिष्ठ नेता और पूर्व अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदित नारायण चौधरी और आलोक मेहता शामिल हुए। करीब 2 घंटे चली बैठक मे आगामी विधान सभा चुनाव मे सीट शेरिंग , उम्मीदवारों के चयन, चुनाव प्रचार -प्रसार समेट कई विषयों पे चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार जिन बिधायको ने 2020 के विधान सभा चुनाव काफी अंतर से जीत हासिल कि थी उन्हे हरि झंडी मिल चुकी हु। वही कुछ नये चेहरों को भी उनके रिपोर्ट कार्ड देखकर टिकट दिया गया। इनमे जदयू छोड़कर आये पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पूर्व विधायक राहुल शर्मा समेट कुछ नेता शामिल है हालाँकि राजद की ओर से प्रत्याशियो की नामो की आऊपचरिक घोषणा नही की गई है शीर्ष नेतृत्व माने तो अगले 24 से 48 घंटे मे उमीदवारो के नाम की घोषणा कर दी जायेगी।
करीब 80 से अधिक सीटे ऐसी है जहाँ उम्मीदवारों का फैसला राजद के शीर्ष नेतृत्व ने कर लिया है तेजस्वी यादव इस बार खुद ही हर एक सीट पर उतारे गए उम्मीदवार की समीक्षा कर रहे है टिकट उन्ही को दिया जा रहा है जो मजबूती से राजद का झंडा उस विधान सभा मे बुलंद कर हर हाल मे जीत दिला सके। तेजस्वी ने कहा की पिछले बीस साल से बिहार मे काबिज खाटरा सरकार से जनता उब चुकी है लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, और पलायन की मार झेल रहे है बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है उन्होंने यह भी कहा की इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनता को इन समस्याओ से राहत दिलाने का काम किया जायेगा। बता दे की राजद ने 2020 के विधान सभा चुनाव मे 144 सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिनमे से 75 सीटो पर उसे जीत मिली थी।
